क्या आप जानते हैं लगातार आंखो या सर में दर्द होना आंखों की गंभीर बीमारियों की ओर संकेत भी हो सकता है, इसलिए ऐसे दर्द को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
आधुनिक जीवन शैली में कंप्यूटर और मोबाइल जैसी स्क्रीन को अधिक समय तक देखे जाने से कई समस्याएं देखने में आती है।वैसे तो आंखों में दर्द के कई कारण हो सकते हैं लेकिन फिर भी ऐसी समस्या होने पर नेत्र रोग विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लेना चाहिए।
कई बार आंखें लाल होने की समस्या भी देखी जाती है जिसके कई कारण हो सकते हैं। अगर स्वस्थ जीवन शैली अपनाई जाए तो ऐसी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। आंख के लाल होने को ब्लड्सशॉट आइज भी कहते हैं , इसमें आंख का सफेद वाला भाग लाल लाल दिखाई देता है कभी-कभी में सूजन भी दिखाई देती है।

कभी-कभी आंख में किसी बाहरी पदार्थ या धूल कण चले जाने से भी आंखें लाल हो जाती है जिससे आंखों में जलन चुभन और आंखों का सूखा होना आंखों से पानी आना आदि समस्याएं दिखाई देती है।पिछले कुछ समय के बाद से तो आंखों से संबंधित बीमारियों के रोगियों की संख्या भी बढ़ी है। प्रदूषित और धूल भरा वातावरण भी कही न कही इसके लिए जिम्मेदार होता है।
पेंशन बहाली को लेकर संगठन ने सौपा ज्ञापन,खबर देखने के लिए क्लिक करें
🔸आंखों को स्वस्थ रखने के लिए इन सावधानियों की है जरूरत▪️अगर आप धूल भरे वातावरण में से होकर जा रहे हैं तो जरूरी है कि आप एक आंखों को सुरक्षा देने वाला चश्मा जरूर लगाए।
▪️अगर आप धूल भरे वातावरण में से होकर जा रहे हैं तो जरूरी है कि आप एक आंखों को सुरक्षा देने वाला चश्मा जरूर लगाए।
▪️अगर आंखों में जलन दर्द महसूस हो रहा है तो आंखों को पानी से साफ करें और आंखों को बार बार हाथ ना लगाएं।
▪️अगर आप मोबाइल या कंप्यूटर चला रहे हैं तो पलके झपकाना ना भूलें।
▪️धूप में जाने से पहले आंखों की सुरक्षा का ध्यान रखें।
▪️आंखों में अगर धूल या गंदगी चली गई हो तो आंखों पर ठंडे पानी के छींटे डाले।
▪️आंखों उसकी अच्छे से सुरक्षा के लिए विटामिन ए और विटामिन के वाले पौष्टिक भोजन लेना चाहिए।
▪️नियमित रूप से आंखों की एक्सरसाइज जरूर करें।
▪️सबसे जरूरी बात 8 घंटे की पर्याप्त नींद जरूर लें अगर नींद की कमी है तो इससे ना केवल आंखें लाल होगी बल्कि आपकी जीवन शैली पर भी इसका असर दिखेगा।भरपूर नींद आपको हमेशा रिफ्रेश महसूस करवाएगी।