” दरअसल मध्य प्रदेश की महाकाल नगरी उज्जैनमहाशिवरात्रि पर दीपावली त्यौहार की तरह जगमग हो जाएगा , जिसके तहत हर घर में दिए जलाए जाएंगे, नगरी में करीब 21 लाख दिए जलाए जाएंगे, जिसमें से करीब तीन लाख दिए घरों प्रतिष्ठानों और दुकानों में लगाए जाएंगे।
“इन दियो को जलाने के लिए बारह हजार स्वयंसेवकों को लगाया जाएगा, जिसके अंतर्गत विभिन्न विभागों को कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उल्लेखनीय है कि अयोध्या में भी इस प्रकार 12 लाख दिए जलाए गए थे, लेकिन उज्जैन में इससे भी कहीं ज्यादा दियो से नगर को रोशन करने का प्लान है।
“यह विश्व के इतिहास में प्रथम बार होगा जब किसी जगह पर 21लाख दिए जलाए जाएंगे, वही इस आयोजन के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से संपर्क किया गया है, इस महाशिवरात्रि पर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की पूरी तैयारी है, जिसमें एक नया इतिहास रचा जाएगा।

जिसके लिए लोगों से अपील की गई है कि घर की लाइट बंद रखकर पांच दीप जलाये। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बार शहर को दियो से रोशन करने की इच्छा व्यक्त की थी।