मुख्यमंत्री चौहान गुरुवार को सीहोर जिले के नसरुल्लागंज में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पत्नी सहित शामिल हुए और योजना को फिर से आरंभ किया। इस विवाह सम्मेलन में करीब 462 जोड़े विवाह के बंधन में बंधने के लिए शामिल हुए थे।इस बीच बारात आने से पहले ढोल बाजों पर जमकर नृत्य किया,और मामा के रूप में भांजियों का कन्यादान किया।
सम्मेलन में 40 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर सवार होकर बारात निकली। निवासियों द्वारा बारात का फूलो से स्वागत किया। बरात कृषि उपज मंडी प्रागंण से शाम 7 बजे शुरू हुई। रात में 8 बजे बरात शासकीय महाविद्यालय के खेल मैदान में पहुंची।
ओमकारेश्वर ग्राम कोठी की नहाने गई बालिकाएं नहर में डूबी, देखे ताजा खबर
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और उनकी पत्नी साधना ने नए जोड़ों को खुशहाल दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री,प्रभारी मंत्री प्रभुराम चौधरी व सामाजिक न्यास मंत्री प्रेम सिंह पटेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए।