सेंधवा। नेशनल यूथ स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की 9 वे खेल महोत्सव में मध्यप्रदेश की ओर से शिक्षा प्रसारक समिति द्वारा संचालित नेहरू स्मृति हायर सेकंडरी अंग्रेजी माध्यम स्कूल सेंधवा के 2 खिलाड़ी 2 खेलो के अपना दम खम दिखाएंगे।

कोच हिमांशु मालाकार ने बताया प्रतियोगिता 2 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक चलेगी जिसमे कराते इवेंट में ऋषभ सोलंकी और एथलीट्स में आर्यन कानूनगो 1500 मीटर रेस में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। जिस पर संस्था अध्याश बी.एल.जैन एवम उप. प्राचार्य राहुल मंडलोई ने विद्यार्थियो को बधाई स्वरूप आशीर्वाद प्रेषित कर शहर एवम अपने माता पिता का नाम रोशन करने की बात कही।
कार्यपालन यंत्री विश्वजीत कुमार झा के पदभार ग्रहण करने पर फेडरेशन द्वारा किया स्वागत
खंडवा। शहर संभाग खंडवा कार्यालय में नवीन कार्यपालन यंत्री विश्वजीत कुमार झा ने पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर श्री झा का मध्य प्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन द्वारा आत्मीय स्वागत कर अभिनंदन किया गया।

यह जानकारी देते हुए फेडरेशन के जिला सचिव दीपक तिवारी ने बताया कि इस अवसर पर संतोष गंगराड़े, शंकरसिंह चौहान, अनिल निमकर, संजय साकल्ले, सहसचिव दीपक सज्जन, कुलदीप सिंह चौहान, दीपक राजोरें, अल्का कुमुद, सुमन श्रीवास्तव, शिल्पा पाटिल, नीतू मेश्राम, अमित, निर्मल मंगवानी आदि सहित मध्य प्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन के अनेक सदस्यों ने श्री झा का शाल -पुष्पाहार से आत्मीय स्वागत कर अभिनंदन किया गया।
