बड़वानी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवराजसिंह वर्मा ने नवगठित नगर परिषद ठीकरी एवं निवाली बुजुर्ग में आम निर्वाचन की कार्यवाही सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु झोनल अधिकारी नियुक्त किये है।

स्थानीय निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार नगर परिषद ठीकरी के लिए सहायक यंत्री नर्मदा संभाग श्री हितेन्द्र पालसिंह, प्रभारी आईटीआई केरवा श्री एमके माथुर, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी ठीकरी श्री केसी सुनहरी को तथा नगर परिषद निवाली बुजुर्ग के लिए चाटली के उद्यान अधीक्षक श्री कृष्णा चौबे, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी निवाली श्री पीसी शर्मा एवं खण्ड स्त्रोत समन्वयक निवाली श्री सुभाष सोलंकी को झोनल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
साथ ही उन्हे आदेशित किया गया है कि वे तीन दिवस में अपने प्रभार के मतदान केन्द्रो का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति की रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। जिससे आवश्यकतानुसार व्यवस्थाएं करवाई जा सके।
चतुर्थ दिवस तक आये 379 नामांकन पत्र
बड़वानी। त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत नाम निर्देशन पत्र जमा करने के चतुर्थ दिवस को 379 नामांकन पत्र जमा किये गये है। इसमे 191 नामांकन महिलाओं एवं 188 नामांकन पुरूषों ने जमा किये है।

जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार चतुर्थ दिवस जिला पंचायत सदस्य हेतु 6 लोगों ने अपना नामांकन प्रस्तुत किया है। जबकि जनपद पंचायत सदस्य हेतु 32 महिला, 24 पुरूष, सरपंच हेतु 128 महिला, 125 पुरूष, पंच हेतु 176 महिला, 169 पुरूष ने अपना नामांकन जमा कराया है।
बड़वानी जनपद पंचायत में जनपद सदस्य हेतु 4 महिला एवं 3 पुरूष, सरपंच हेतु 15 महिला, 19 पुरूष, पंच हेतु 12 महिला एवं 17 पुरूष ने अपना नामांकन जमा कराया है। इसी प्रकार जनपद पंचायत ठीकरी में जनपद पंचायत सदस्य हेतु 1 पुरूष, सरपंच हेतु 3 महिला एवं 6 पुरूष, पंच हेतु 6 पुरूष, 6 महिला, जनपद पंचायत राजपुर में जनपद सदस्य हेतु 7 महिला एवं 2 पुरूष, सरपंच हेतु 7 महिला एवं 15 पुरूष, पंच हेतु 46 महिला, 36 पुरूष, जनपद पंचायत सेंधवा में सरपंच हेतु 4 महिला, 3 पुरूष, पंच हेतु 3 महिला एवं 1 पुरूष, जनपद पंचायत पाटी में जनपद पंचायत सदस्य हेतु 3 महिला एवं 3 पुरूष, सरपंच हेतु 17 महिला, 8 पुरूष, पंच हेतु 7 महिला एवं 3 पुरूष, जनपद पंचायत पानसेमल में जनपद सदस्य हेतु 3 महिला एवं 3 पुरूष, सरपंच हेतु 13 महिला, 15 पुरूष, पंच हेतु 19 महिला, 23 पुरूष, जनपद पंचायत निवाली में जनपद सदस्य हेतु 1 महिला एवं 2 पुरूष, सरपंच हेतु 14 महिला, 9 पुरूष, पंच हेतु 4 महिला एवं 10 पुरूष ने अपना नामांकन जमा कराया है।
आबकारी विभाग ने 04 प्रकरण दर्ज कर 01 आरोपी को किया गिरफ्तार
जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कलेक्टर श्री कुमार पुरूषोत्तम के आदेश एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री अभिषेक तिवारी के निर्देशानुसार जिले के वृत खरगोन स के आबकारी दल द्वारा बुधवार को अवैध मदिरा विक्रेतों के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री टीआर गंधारे के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा विक्रेताओं के विरुद्ध वृत खरगोन स के ग्राम सिगनूर, घुघरियाखेडी तथा रेटवा में कार्यवाही की गई। इस दौरान वृत प्रभारी ओमप्रकाश मालवीय, आबकारी उपनिरीक्षक द्वारा मप्र आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क, च के 04 प्रकरण पंजीबध्द 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
आबकारी दल द्वारा अलग-अलग स्थानों से 45 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई। वहीं मौके पर 3000 किलोग्राम महुआ लहान बरामद कर सेम्पल लेकर शेष लहान को नष्ट किया गया। जप्त मदिरा व सामग्री का बाजार मूल्य 160000 रूपए है। कार्यवाही में वृत के आबकारी आरक्षक रणजीत वर्मा तथा महिला आबकारी संता चौहान का सराहनीय योगदान रहा।
पहलवान को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

झिरन्या। मध्यप्रदेश के पहलवानों को विश्व पटल पर पहुंचाने वाले ओलंपियन अर्जुन अवार्ड पप्पू यादव पहलवान को इंदौर गौरव दिवस पर देवी अहिल्या जयंती के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा इंदौर गौरव अवॉर्ड से सम्मानित किया गया एवं सुरेश यादव गोविंद गुर्जर विकास यादव सुंदर बारसे भाजपा जिला अध्यक्ष हेमंत पांडे खंडेराव पहलवान मोनू मराठा एवं मध्य प्रदेश कुश्ती परिवार ने बधाई शुभकामनाएं दी।