बड़ौदा अहीर में भीकनगांव विधानसभा की लोकप्रिय विधायक झूमा सोलंकी के नेतृत्व में विशाल जनसमुदाय उमड़ा…
राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज भारत जोड़ो यात्रा को लेकर आदिवासियों के जननायक टंट्या मामा की जन्मस्थली बड़ौदा अहीर में पहुंचकर जननायक टंट्या मामा को नमन करते हुए आदिवासी समुदाय को संबोधित किया। उन्होंने आदिवासियों के 1-1 अधिकार के बारे में विस्तार से बताया ।
उक्त कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष आदरणीय कमलनाथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी जेपी अग्रवाल राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव संजय कपूर राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल पूर्व मंत्री मोहन मरकाम जी श्री बाला बच्चन जी juys के राष्ट्रीय संरक्षक एवं विधायक डॉ हीरालाल अलावा पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साधो जी विक्रांत भूरिया विधायक चंद्रभागा किराड़े विधायक केदार डावर जी एवं कई आदिवासी समुदाय के विधायक गण पूर्व विधायक गण लोकसभा प्रत्याशी रहे डॉक्टर गोविंद मुजाल्दा ठाकुर राज नारायण सिंह सहित कई नेता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का नेतृत्व भीकनगांव विधानसभा की विधायक झूमा सोलंकी जी ने किया मंच का संचालन यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय विक्रांत भूरिया जी एवं आभार प्रदर्शन पूर्व गृह एवं जेल मंत्री आदरणीय श्री बाला बच्चन जी ने किया।
बड़वाह विधानसभा में प्रवेश करेंगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, सनावद में होने वाली नुक्कड़ सभा हुई निरस्त
बड़वाह। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के साथ कल 25 नवंबर को ग्राम खेरदा से खरगोन जिले की सीमा में प्रवेश कर जाएंगे। यात्रा के दौरान वे कल दोपहर में ही बड़वाह विधानसभा के ग्राम भानबरड पहुंचेंगे जहां उनका भोजन विश्राम होगा। विश्राम के पश्चात शाम को राहुल गांधी पुनः पैदल यात्रा करते हुए सनावद पहुचेंगे। उल्लेखनीय है की इस पूरे विधानसभा मार्ग में केवल सनावद ही एक ऐसा शहर था।

जहां पर राहुल गांधी नुक्कड़ सभा करने वाले थे। लेकिन अब यह सभा निरस्त हो गई है। बड़वाह विधानसभा के यात्रा समन्वयक नीलेश रोकड़िया ने बताया कि राहुल गांधी की सभा सुरक्षा कारणों से निरस्त की गई है। उनकी सभा के निरस्त किए जाने के बाद स्थानी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मायूसी छा गई है। मांधाता विधानसभा के मोरटक्का में यात्रा के विश्राम के बाद राहुल गांधी व प्रियंका गांधी वाड्रा ओमकारेश्वर दर्शन के लिए भी जायेंगे।
आपको बता दे कि राहुल गांधी व प्रियंका गांधी ओमकारेश्वर दर्शन के बाद मां नर्मदा की आरती में भी शामिल होंगे। इसके पश्चात राहुल गांधी मोरटक्का पहुंचेंगे जहां उनका रात्रि विश्राम होगा। ग्राम भानबरड व मोरटक्का में राहुल गांधी के भोजन व रात्रि विश्राम को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरणों में है। भानबरड में एक पंडाल लगाया जा रहा हैं। जिसमें राहुल गांधी और उनके साथी नेता भोजन व अल्प विश्राम करेंगे। ऐसा ही एक पंडाल मोरटक्का में भी लगाया है जहां राहुल गांधी भोजन करेंगे उसके पश्चात वहीं पर खाली भूखंड में उनके कंटेनर पार्क किए जाएंगे जिसमें वह रात्रि विश्राम करेंगे।
बड़वाह से इशूदीप भाटिया और खरगोन से रमन भाटिया की रिपोर्ट