सेंधवा। आजादी के अमृत महोत्सव एवम स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में भगवान भोलेनाथ का तिरंगा के रूप में श्रृंगार किया गया। जिसमें शहर के एडवांटेज सिटी स्थित भगवान भोलेनाथ मंदिर में भोलेनाथ को तिरंगे आकार के गुब्बारों में श्रंगार किया गया जो कि देखने में अत्यंत मनमोहक एवम अद्भुत लग रहा था वही अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में शाम को महाआरती का आयोजन किया गया जिसके पश्चात घर घर तिरंगा अभियान के तहत श्रद्धालुओ को अपने घरों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया गया।

शाम 7 बजे महाआरती के बाद महाप्रसादी का वितरण किया गया महाप्रसादी में कड़ी एवं साबूदाने की खिचड़ी रखी गई जिसमे कॉलोनी एवम शहर के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।जिसमे मंदिर के पुजारी प्रवीण ठक्कर सहित, राहुल सर, एंटी मालवीय, कृष्ण यादव, राजा शर्मा, सुरेश राठौड़, प्रिंस शर्मा, यश बागुल, सुनील ब्राम्हाने, रोहित डुडवे, सुनील शर्मा,धर्मेंद्र पटेल आदि का सहयोग रहा।
हिमांशु मालाकार की रिपोर्ट