सेंधवा। शिव धाम अन्न क्षेत्र में ग्रामीण बच्चो के लिए कर्क संक्रांति के उपलक्ष में भोजन प्रसादी हेतु नारायण भजन मंडली द्वारा धाम को स्टील 120 प्लेटें विरष्ठ सदस्य द्वारा भेंट की गई।

साथ ही महिला मंडली द्वारा धाम क्षेत्र में पोधा रोपण भी किया गया।जिसके धाम संचालक द्वारा मंडली सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।

जानकारी के लिए आपको बता दे शिव धाम अन्न क्षेत्र होकर क्षेत्र के बच्चो के लिए शिक्षा का प्राथमिक स्तर भी बनते जा रहा है। जिसमे बच्चो को प्रतिदिन भोजन प्रसादी के साथ साथ प्राथमिक स्तर का ज्ञान भी दिया जा रहा है।
3 दिवसीय निः शुल्क आत्म रक्षा शिविर का आयोजन…….
सेंधवा। आई श्री सोनल माँ चारण समाज छात्रवास चारण मोहल्ला सेंधवा मे दिंनाक् 18/07/2022 से 20/07/2022 तक 3 दिवसीय कराटे आत्मरक्षा शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें विद्यार्थियों को आत्मरक्षा के कई गुर सिखाए जाएंगे।

आत्मरक्षा का प्रशिक्षण हिमांशु मालाकार ब्लैक 3rd डेन द्वारा दिया जाएगा।

प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियो को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा।