खरगोन। स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस ‘युवा दिवस‘ पर जिलेभर में गुरूवार को सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन हुआ। जिला मुख्यालय के स्टेडियम मैदान बिस्टान नाका खरगोन पर 1500 से ज्यादा स्कूली बच्चों सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, खेल प्रशिक्षकों, शिक्षकों आदि ने एकसाथ सूर्य नमस्कार किया कार्यक्रम मे आस्था ग्राम ट्रस्ट खरगोन के दिव्यांग बच्चों ने भी सहभागीता की । वही जिलेभर में 66220 से ज्यादा लोगों ने इसमें भागीदारी की। जिले के विकासखंडों का आंकडा सेगांव में 6564, गोगावां में 3818, कसरावद में 6542, भगवानपुरा में 3815, महेश्वर में 21208, झिरन्या में 3370, भीकनगांव में 6362, बडवाह में 6843 तथा खरगोन में 7698 इस प्रकार कुल 66 हजार 220 विद्यार्थियों सहित नागरिकों ने सूर्य नमस्कार किया।
जिलेभर की विभिन्न ब्लाकों की संस्थाओं में 66220 विद्यार्थियों, अधिकारी कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागीता की। इसमें स्कूली बच्चे, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक आदि गणमान्यजन शामिल हैं। सामूहिक सूर्य नमस्कार के जिला मुख्यालय के कार्यक्रम को नगर पालिका परिषद खरगोन के द्वारा आयोजित नगर गौरव दिवस से जोडकर किया गया। जिसमंे कलेक्टर श्री कुमार पुरूषोत्तम, के निर्देाशानुसार नगरपलिका परिषद खरगोन एवं शिक्षा विभाग ने व्यवस्थाएं जुटाई। जिला मुख्यालय पर पूर्व निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार 9.00 बजे से 10.30 बजे तक कार्यक्रम आयेजित किया गया। प्रारंभ में उपस्थित अतिथियों कलेक्टर श्री कुमार पुरूषोत्तम, पुलिस अधिक्षक श्री धर्मवीरसिह, नगरपालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती छाया जोशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बापुसिह परिहार, मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रियंका पटेल, अपर कलेक्टर के.के.मालवीय, संयुक्त कलेक्टर सिराली जैन अनुविभगीय अधिकारी ओमनारायण सिंह जिला शिक्षा अधिकारी हेमेन्द्र वडनेरकर आदि ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया।
जिला शिक्षा अधिकारी हेमेन्द्र वडनेरकर ने बताया कि 9.30 बजे आकाशवाणी से सीधे प्रसारण द्वारा वंदे मातरम्, मध्यप्रदेश गान, स्वामी विवेकानंदजी के शिकागो व्याख्यान के अंश व मुख्यमंत्री शिवराजसिह चौहान के संदेश का प्र्रसारण हुआ। इसके पश्चात सूर्य नमस्कार के तीन चरण व अनुलोम विलोम, भस्त्रिका, भ्रामरी प्राणायाम समस्त जनो द्वारा किया गया।
रेडियो प्रसारण के माध्यम से प्रसारित सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम कार्यक्रम में कलेक्टर श्री कुमार पुरूषोत्तम, पुलिस अधिक्षक श्री धर्मवीरसिह, नगरपालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती छाया जोशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बापुसिह परिहार, मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रियंका पटेल, अपर कलेक्टर के.के.मालवीय,संयुक्त कलेक्टर सिराली जैन अनुविभगीय अधिकारी ओमनारायण सिंह,जिला शिक्षा अधिकारी हेमेन्द्र वडनेरकर, प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी श्री भागीरथ रायक, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग प्रशांत आर्य व जिला स्त्रोत संमन्वयक शैलेन्द्र कानुडे़ आदि ने सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मास्टर योगा प्रशिक्षक श्री प्रदीप गुप्ता, श्री जगदीश कर्मा, श्री सुधीर नाईक, सियाराम भटनागर, पुरूषोत्तम चौहान, प्रदीप बड़ोले, राजेश वर्मा, पवन भावसार, श्रीमती ज्योति भटनागर, सुश्री राजश्री सोनी, आशिष धांडे द्वारा रेडियों प्रसारण अनुसार सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम कराया गया। इस अवसर पर जिला क्रीडा निरीक्षक हबीब बेंग मिर्जा, अश्विन गुप्ता, डा. मेजर अनुराधा स्वास्थ्य अधिकारी प्रकाश चित्ते, उमेश जोशी, योजना अधिकारी श्री चंदरसिंह मंडलोई, योगेश वाघ, झबरसिंह मंडलोई, शाहीद शेख, निरंजन पाल, मुरली खोडे, आफताब खॉन, रितेश जोशी, भूरेसिह डावर, जितेन्द्र भास्कले, सत्यवीर पुरोहित, उच्छमसिंह रावत, आदि उपस्थित थे।