इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2022 के विरोध में एक दिवसीय आंदोलन संभागीय कार्यालय सेंधवा में किया गया जिसमें संभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे एवं समस्त अधिकारी कर्मचारी तिरंगा झंडा लेकर सेंधवा शहर में मोटरसाइकिल से निकलकर विरोध प्रदर्शन एवं तिरंगा उत्सव मनाया गया।
खरगोन नगर का प्रवेश मार्ग हुआ तिरंगामय

खरगोन नगर का प्रवेश मार्ग हुआ तिरंगा मय पुल पर लहराते तिरंगे। राहगीरों को राष्ट्रीय पर्व का अहसास करा रहे है तिरँगे। हर घर तिरँगा लगाने के प्रति जागरूकता भी महसूस कराते हुए। आजादी का अमृत महोत्सव मनाने और अपने घरों पर तिरंगा लहराने के लिए कर रहे है प्रेरित।
ग्राम नकटीरानी ग्राम में तिरंगा जागरूकता रैली निकाली गई , जिसमे घर घर तिरंगा फहराने को ले कर जागरूकता फैलाई गई रैली में ग्राम सरपंच दयाराम डुडवे सहित ग्राम सचिव रोजगार सहायक ,माध्यमिक विद्यालय समस्त स्टाफ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका और ग्राम वासी उपस्थित थे।

प्रधान पाठक दिनेश सैनी ने बताया कि आज ग्राम में रैली निकाल कर 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने को ले कर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ।

हिमांशु मालाकार की रिपोर्ट